भारतीय डाक सेवा (GDS) फाॅर्म कैसे भरें|India Post GDS Form Kaise Bhare

India Post GDS Form: ग्रामीण डाक सेवा भर्ती के आनलाइन फाॅर्म भरने शुरू हो चुके हैं इस भर्ती में ना ही परीक्षा होगी ना मेडिकल ना फिजिकल होगा इसमें टोटल खाली पद 44,000 से ज्यादा हैं। अगर आप भी आनलाइन फाॅर्म भरना चाहते हैं अगर आप बिना परीक्षा की भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है इसको को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

ग्रामीण डाक सेवा भर्ती 2024

India Post GDS Form 15/07/2024 से लेकर 05/08/2024 तक आनलाइन फाॅर्म भरे जा रहे हैं, महिला, SC, ST अभियार्थी के आनलाइन फाॅर्म बिल्कुल फ्री में भर सकते हैं टोटल खाली पद 44,228 हैं।

ग्रामीण डाक सेवा की इस भर्ती में आनलाइन फाॅर्म बिल्कुल फ्री में भर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवा भर्ती में तीन तरह के पदों पर भर्ती की जा रही है।

भर्ती पदवेतन
(BPM) Branch Post Manager ₹12,000 से ₹30,000/-
ABPM/Dak Sevak₹10,000 से 24,000/-

Eligibility – India Post GDS Form 2024

डाक सेवा भर्ती भर्ती के पात्र कौन है, कौन इस पद के लिए अप्लाई कर सकता है इसमें कितने डाक्यूमेंट लगेंगे ये सभी हम आपको स्टेप्स बाई स्टेप्स बतायेंगे।

Age Limit – डाक सेवा भर्ती

डाक सेवा भर्ती के लिए आवेदन करने लिए 18 वर्ष की आयु होना जरूरी है, इसमें आवेदन के लिए Age Limit 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के अभियार्थी इस पद के लिए फाॅर्म भर सकते हैं।

डाक सेवा भर्ती – Age में छूट

Caste Category Age Relaxation
(SC/ST) Caste 5 Years
(OBC) Caste 3 Years
(EWS) Economically Weaker SectionsNo Relaxation
(PWD) Persons With Disabilities 10 Years
(PWD) + OBC13 Years
Disabilities (PWD) + SC/ST15 Years

Education Qualification – डाक सेवा भर्ती

डाक सेवा भर्ती का फाॅर्म भरने के लिए आपकी शिक्षा 10 वीं उत्तीर्ण होनी जरूरी है। 10 वीं के अंक के प्रतिशत पर सलेक्शन किया जाएगा । इस ग्रामीण डाक सेवा भर्ती में ना कोई इंटरव्यू होगा ना कोई परीक्षा केवल मेरिड लिस्ट के आधार पर जिसकी प्रतिशत ज्यादा होगी उन्हीं को ज्वाइनिंग लैटर दिया जाएगा।

India Post GDS Form Kaise Bhare

आनलाइन फाॅर्म भरने के लिए ₹100 फीस दी गई है SC/ST और महिलाओं के लिए ये फाॅर्म बिल्कुल फ्री में भरा जा रहा है। हम आपको पूरी जानकारी देंगे की ग्रामीण डाक सेवा भर्ती के लिए आनलाइन फाॅर्म घर बैठे कैसे भरें। डाक सेवा की भर्ती हर साल आती है और आप आनलाइन फाॅर्म घर बैठे अपने मोबाइल से भर सकते हैं।

जो महिलाएं हैं SC/ST श्रेणी वाले, दिव्यांग हैं उनका आनलाइन फाॅर्म भरने का कोई फीस नहीं है, बिल्कुल फ्री में फाॅर्म भर सकते हैं। बाकी सभी श्रेणी के अभियार्थीयों को ₹100 का पेमेंट करना होगा। ये पूरे भारत की भर्ती है ग्रामीण डाक सेवा भर्ती जिसमें टोटल खाली पद 44,228 है।

  • फाॅर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले आपको India Post GDS की वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ में जाना होगा।
India Post GDS Form Kaise Bhare
India Post GDS Form
  • इसके बाद आपको Ragistration पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक Ragistration Form खुल जाएगा जिसमें आपको उसमें पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना है।
India Post GDS Form Kaise Bhare
India Post GDS Form
India Post GDS Form Apply
India Post GDS Form
  • इसके बाद जब आप सभी जानकारियों को ठीक प्रकार अपने दास्तावेजों के अनुसार भर लेंगे फिर आपको Submit के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा और आपका Ragistration हो जाएगा। और Ragistration Number आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • फिर आपके सामने आपकी Ragistration की दी गई डिटेल आपके सामने आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको ठीक उसी के नीचे अपना आधार नंबर भरना है।
  • इसके बाद आपको अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना है जिसका साइज कम से कम 20KB होना चाहिए।
  • इसके बाद आपको Submit के आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको सभी डिटेल मिलेंगी इसमें आपको अच्छे से चैक कर लेना की आपने कुछ गलत डिटेल तो नहीं भरी क्योंकि Ragistration हो जाने के बाद ये डिटेल दोबारा अपडेट नहीं होगी।
  • इसके जब आप डिटेल को सही तरह से चेक कर लेंगे फिर आपको Submit के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप Submit के आप्शन पर क्लिक करेंगे उसके बाद आपका Ragistration हो जाएगा।
  • इसके बाद आपको Ragistration Number मिल जाएगा फिर आपको Continue To Apply के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको State का चयन करना है कि आप किस राज्य के लिए फाॅर्म भरना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको Submit के आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उस OTP को भरने के बाद आपको Next के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने ग्रामीण डाक सेवा भर्ती 2024 का आनलाइन फाॅर्म आपके सामने खुल जाएगा।
  • यहां पर आपको सबसे पहले अपनी सही Address Details को भरना है। और फिर आपको सही तरीके से 10 वीं के मार्क सीट के अंकों को भी दर्ज करना है।
  • इन सभी जानकारियों को भरने के बाद Save And Countinue के आप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको उस जिले का चयन करना है जहां पर आपको ये पद चाहिए।
  • इसके बाद आपको Submit के आप्शन पर क्लिक कर देना है। आपका फाॅर्म सफलता पूर्वक Submit हो जाएगा। अगर आप जर्नल श्रेणी में आते हैं तो आपको लास्ट ₹100 का पेमेंट का आप्शन आएगा जिसकी पेमेंट करते ही आपका फाॅर्म भी सफलता पूर्वक Submit हो जाएगा।

Leave a Comment